Home / Education / Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में अपरेंटिस पदों पर निकली भर्ती, यहाँ देखें पूरी जानकारी

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में अपरेंटिस पदों पर निकली भर्ती, यहाँ देखें पूरी जानकारी

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026: क्या आप बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं? बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने युवाओं के लिए एक शानदार अवसर निकाला है। बैंक ने अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह लेख उन सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो बैंक में काम करने का अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं।

BOB Apprentice Recruitment 2026: विस्तृत जानकारी

बैंक ऑफ बड़ौदा का यह ‘अपरेंटिस प्रोग्राम’ फ्रेशर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें आपको 12 महीने (1 साल) की गहन ट्रेनिंग दी जाती है। इस दौरान आपको बैंक की कार्यप्रणाली को करीब से समझने और सीखने का मौका मिलता है।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹450/- + GST & Charges
SC / ST / PwD / Female₹100/- + GST & Charges

चयन प्रक्रिया और परीक्षा का स्वरूप (Selection & Exam Details)

स्टेप 1: ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Online Written Test)

परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। मुख्य विषय इस प्रकार हैं:

  • General/Financial Awareness: बैंकिंग और वित्तीय ज्ञान।
  • General English: अंग्रेजी भाषा की समझ।
  • Quantitative Aptitude: गणितीय योग्यता।
  • Reasoning Ability & Computer Aptitude: तर्कशक्ति और कंप्यूटर ज्ञान।

स्टेप 2: स्थानीय भाषा परीक्षण (Local Language Test)

उम्मीदवार को उस राज्य की स्थानीय भाषा (पढ़ना, लिखना और बोलना) आनी चाहिए, जहाँ से उसने आवेदन किया है।

स्टेप 3: चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)

अंतिम चयन से पहले बैंक के मानकों के अनुसार मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा।

क्या 1 साल बाद नौकरी पक्की (Permanent) होगी?

Bank of Baroda Apprentice में 1 साल पूरा होने के बाद आमतौर पर apprenticeship खत्म हो जाती है। ट्रेनिंग पूरी होने पर नौकरी अपने आप जारी नहीं रहती। यह स्थायी नौकरी नहीं है, इसलिए निम्नलिखित बातें ध्यान रखें:

  • Appointment temporary होता है: यह केवल 1 साल की ट्रेनिंग अवधि के लिए है।
  • Contract खत्म होना: 1 साल बाद आपका अनुबंध (contract) खत्म हो जाता है।
  • Regular Staff: बैंक आपको regular staff नहीं मानता है।

Apprenticeship के फायदे और भविष्य (Benefits & Future)

ट्रेनिंग पूरी करने के बाद आपको निम्नलिखित लाभ मिलते हैं:

  • Experience Certificate: बैंक की ओर से अनुभव प्रमाण पत्र मिलता है।
  • Banking Experience: आपके प्रोफाइल में बैंकिंग का अनुभव जुड़ जाता है।
  • Career Options: इसके बाद आप IBPS PO/Clerk, SBI Clerk/PO, प्राइवेट बैंक और फाइनेंस कंपनियों में आसानी से जॉब पा सकते हैं।
  • Preference: भविष्य की भर्तियों में आपको प्राथमिकता या एक्स्ट्रा मार्क्स मिल सकते हैं।

राज्यवार रिक्तियों का विवरण (State-wise Vacancy Details)

State NameTotal Post
Uttar Pradesh764
Gujarat960
Maharashtra580
Karnataka483
Rajasthan412
Tamil Nadu199
West Bengal194
Andhra Pradesh188
Bihar179
Madhya Pradesh136
Chhattisgarh122
Kerala111
Odisha92
Delhi91
Haryana84
Telangana83
Punjab78
Uttarakhand76
Jharkhand64
Assam29
Goa29
Himachal Pradesh08
Dadra and Nagar Haveli07
Pondicherry04
Arunachal Pradesh04
Meghalaya04
Chandigarh UT04
Nagaland03
Tripura03
Mizoram02
Jammu & Kashmir02
Laddakh02
Manipur01
Andaman & Nicobar Island01
Sikkim01

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1: बैंक ऑफ बड़ौदा अपरेंटिस की अवधि कितनी है?
उत्तर: इस ट्रेनिंग प्रोग्राम की कुल अवधि 1 साल (12 महीने) है।

Q2: क्या ट्रेनिंग के दौरान सैलरी मिलती है?
उत्तर: हाँ, इसमें स्टाइपेंड मिलता है। अर्बन ब्रांच के लिए ₹15,000 और रूरल ब्रांच के लिए ₹12,000 प्रति माह।

Q3: क्या 1 साल बाद बैंक मुझे परमानेंट कर देगा?
उत्तर: नहीं, यह एक ट्रेनिंग प्रोग्राम है। 1 साल बाद आपका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा, हालांकि आपको अनुभव प्रमाण पत्र मिलेगा।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

Apply Onlineयहाँ क्लिक करें (Click Here)
Download NotificationPDF डाउनलोड करें
Official Websitewww.bankofbaroda.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »